फरीदाबाद, जनवरी 3 -- पलवल। जिला प्रशासन समाधान शिविर और रात्रि ठहराव के साथ सोशल मीडिया को भी लोगों की समस्याओं का सुनवाई कर रहा है। शनिवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उपायुक्त ने बताया कि अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग सीधे जिला प्रशासन से जुड़ सकते हैं। एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। उनका प्रयास है कि हर छोटी-बड़ी समस्या का समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी समस्या साझा करें, ताकि प्रशासन तक बात सीधे पहुंच सके। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा। उपायुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.