अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला, संवाददाता। गजरौला ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को आयोजित जन गोष्ठी हुई। जन गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य किया। 1925 में डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। तब से लेकर अब तक संघ के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व भर में विद्यार्थियों का सबसे बड़ा संगठन है। विद्या भारती के माध्यम से दूरस्थ के क्षेत्र में संघ के कार्यकर्ता वंचित लोगों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से हिंदुओं में जागरण क...