लोगों से मोबाइल छीनने वाले दबोचे
नोएडा, मई 13 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने बाइक पर सवार लोगों से मोबाइल और चेन छीनने वाले गिरोह के दो बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट और चोरी के 24 मोबाइल फोन, दो चाकू और बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोबीन अहमद और आफताब के रूप में हुई। मोबीन अहमद गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित लोकप्रिय विहार का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। दूसरा आरोपी आफताब मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के तैतारपुर का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-5 हरौला में रह रहा है। यह भी पढ़ें- लोगों से मोबाइल छीनने वाले दबोचे उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोबीन अहमद ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.