बेगुसराय, मई 10 -- बीहट, निज संवाददाता। जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए पंचायतों में लगने वाले सहयोग शिविर के बाबत लोगों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं और समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पंचायतवार लगेगा "सहयोग शिविर", जन शिकायतों का होगा त्वरित समाधानआवेदन प्रक्रिया बरौनी अंचल की कुल 15 पंचायतों में से छह पंचायतों में फिलहाल आवेदन पत्र जमा लेने का कार्य शुरू किया गया है। अब तक कुल 204 आवेदन प्राप्त किये जा चुके हैं। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर के बाबत एक महीने पहले से आवेदन प्राप्त किया जाना है और आवेदन मिलने के साथ ही अपेक्षित कार्रवाई भी की जानी है। पिपरादेवस में 40, अमरपुर में 14, सिमरिया एक में 25, सिमरिया दो में 17, मल्हीपुर दक्षिण में 95 तथा पपरौर में 13 आवेदन प्र...