फिरोजाबाद, जून 21 -- फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस द्वारा फर्जी अधिवक्ता बनकर लोगों से ठगी एवं धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। विगत दिनों उसने एक महिला से उसके बेटे की जमानत कराने के नाम पर ठगी की थी। धनराशि वापस नहीं करने पर महिला ने सरेराह उसकी पिटाई की थी। सोशल मीडिया पर महिला द्वारा रुपये एंठने पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। दो दिन पूर्व जलकल कार्यालय के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक महिला युवक से रुपये वापस मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला ने युवक की पिटाई की दी थी। लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक विवाद चला था। इस दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोश...