लोगों से गांव- गांव जाकर किया संपर्क
समस्तीपुर, अगस्त 11 -- रोसड़ा, निसं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'बदलाव जरूरी है' के तहत जनजागरण व पदयात्रा मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। पदयात्रा सोनूपुर से शुरू होकर मोतीपुर व पिट्ठाडोभी होते हुए लालपुर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया और महंगाई, व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया। लालपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह , अंचल मंत्री अनिल महतो एवं रामबाबू यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से आम जनता परेशान है। साथ ही एक सितंबर को आयोजित 'दिल्ली चलो' रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भाकपा ने महंगाई-बेरोजगारी को लेकर हल्लाबोल कार्यक्रम पदयात्रा का नेतृत्व साहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.