देवघर, मार्च 18 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। रामनवमी और रमजान ईद को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में की गई। जिसकी अध्यक्षता करौं के अंचल अधिकारी हरि उरांव ने की। मौके पर मौजूद मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद ने कहा की लोगों को शांति के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। त्योहार में लोग एक दूसरे का ख़्याल रखें। रामनवमी के लिए सभी अखाड़ा कमेटि के लोगों को समझाया गया की कोई भी कानून का उलंघन नहीं करें। पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकरा, बघनाडीह, बिलरिया, गोविंदपुर, कुर्मीडीह, गोनेया, संघरा, मांझतर गांव में पुलिस ने डीजे नहीं बजाने के लिए कहा व उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बैठक में थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, बलबीर राय, गुलाम असरफ राजू, मृणाल सिंह, संतोष गुप्ता, संतोष साह,...