अररिया, मई 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद के इंद्रानगर स्थित शनि मंदिर से पश्चिम जाने वाली सड़क सरकारी उपेक्षा के शिकार हं । पिछले दिनों के दो दिनों तक हुई बारिश के बाद यह सड़क झील में तब्दील हो गई है जिससे आमलोगों सहित महिलाओं व स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस सड़क के चारों ओर ऊंची सड़कें बन जाने से यह सड़क नीची हो गई है व निकासी की कोई व्यवस्था ना होने के कारण हल्की बारिश में ही यह सड़क झील में तब्दील हो जाती है । हालांकि नप मुख्य पार्षद सहित नप ईओ ने इस सड़क का कई बार निरीक्षण कर इस सड़क को जल्द बनाने का आश्वासन तो दिया है लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है । गौरतलब है कि एक घनी आबादी आने जाने के लिए इसी सड़क का प्रयोग करती है। वही मानसून का मौसम प्रारम्भ होने के साथ ही स्थान...