रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रंगों का महापर्व होली बुधवार को पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर सोमवार से ही शहर का माहौल पूरी तरह होलियाना हो गया है। दफ्तरों से लेकर चौक-चौराहों तक लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। कई शिक्षण संस्थानों में अवकाश से पूर्व छात्रों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता और ऐतिहासिक डोल यात्रा होली के अवसर पर अपर बाजार, हरमू रोड, अरगोड़ा और बरियातू सहित कई इलाकों में मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चुटिया में ऐतिहासिक फग डोल यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर तीन बजे प्राचीन श्री राम मंदिर से देवताओं की प्रतिमाओं को डोली में विराजमान कर शोभायात्रा शुरू होगी, जो जतरा मैदान तक जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के चरणों में अ...