लोगों में संस्कार के साथ वैदिक परंपरा का ज्ञान होना जरूरी
कानपुर, मई 24 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के हरिकिशनपुर गांव में स्थित हरि हरानंद परिसर में आर्य प्रतिनिधि सभा कानपुर, आर्य समाज परसौली एवं महर्षि दयानंद सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में बीती 10 मई से चल रहे 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। हरिकिशन पुर गांव में 10 मई से आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में इसमें वैदिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। इसमें 12 वर्ष के किशोर से लेकर 40 वर्ष तक की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने भाग लिया। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को नियम संयम के साथ-साथ वैदिक परंपरा का ज्ञान कराना था। संस्कारों के साथ-साथ हवन-पूजन आदि के बारे में पूर्ण जानकारी के साथ त्रुटि होने पर उनके सुधार के लिए विस्तार से जानकारियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.