लोगों में व्याप्त भ्रांतियां दूर कर कराया जाए टीकाकरण, कोई बच्चा न रहे वंचित
एटा, मई 1 -- शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम अरविंद सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डीएम ने संस्थागत प्रसव, प्रसुताओ के भुगतान, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति सुधारने को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि एएनएम, आशा प्रसूताओं का डेटा समय से आशा डायरी में अंकित कर ऑनलाइन फीड करें। जननी सुरक्षा योजना लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यह भी पढ़ें- जननी सुरक्षा, परिवार कल्याण और आशा योजना की हुई समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.