अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नवरात्रि पर उपवास के दौरान लोगों में रेडीमेट व्रत की थाली का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। बदलते जीवनशैली, समय की कमी और सुविधा को प्राथमिकता देने के चलते रेस्टोरेंट्स, कैफे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर व्रत के खाने की मांग बढ़ गई है। नवरात्रि में प्रतिदिन 300 से 400 थालियों की बुकिंग की जाती है। सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह व्रत की थाली बना रहे हैं। उनके पास आर्डर पहले ही बुक हो जाते हैं। देसी घी से निर्मित सामग्री बनाई जाती है। थाली में दो कूटू के आटे की दो पूड़ी, दो कचौड़ी, आलू की सब्जी, कूटू बूंदी रायदा, केले की सोंठ, हरी चटनी, ताजे फल, एक मलाई का लड्डू, रबड़ी, एक साबूदाना पापड़, फलाहारी नमकीन होती है। एक थाली में एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.