लोगों में दिख रहा है डंपरों का खौफ
बाराबंकी, मई 15 -- टिकैतनगर। सड़क मार्गों पर इन दिनों भोर होते ही मिट्टी लदी डंपरो का खौफ लोगों में देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों के ग्रामीणों की माने तो यह डंपर भोर होते ही क्षेत्र में ओवरलोड मिट्टी लादकर आना प्रारंभ हो जाते है। जिसका सिलसिला अनवरत देर रात तक चला करता है। नियमत: सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक ही मिट्टी खुदाई और बिक्री की जा सकती है। लेकिन इन सब के बावजूद तड़के सुबह से ही क्षेत्र में दर्जनों डंपरों की सहायता से मिट्टी सप्लाई शुरू हो जाती है। वहीं इन डंपरों में तय मानक से अधिक मिट्टी लदी होने के साथ साथ यह सभी काफी तेज रफ्तार में गुजरते हैं। जिससे लोगों में हादसे का डर बना रहता है। वहीं डंपरो पर नियमों को ताक पर रखते हुए उन्हें तिरपाल लगा कर ढका भी नहीं जा रहा है। जिससे इसके पीछे चलने वालो की आंखों में मिट्टी भी पड़ जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.