हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस। आगरा अलीगढ बाइपास पर बीते दिनों देखे गए तेंदुए से लोगों में दहशत मे हैं। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही है। वन विभाग के कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। वन विभाग के द्वारा अलीगढ से पिंजरा भी मंगा लिया गया है। ताकि जिले में कहीं तेंदुआ दिखे तो उसे पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। हाथरस शहर से सटे आगरा अलीगढ बाइपास स्थित हरीनगर कालोनी में एक तेंदुआ के द्वारा कुत्ते पर हमला बोल दिया। यह वहां लगे वीडियो में कैद हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के पग मार्क की पड़ताल की। वन विभाग के द्वारा तेंदुआ के लिए अलीगढ से पिंजरा भी मंगा लिया गया है। वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। तेंदुआ को लेकर बाइपास निकट वसुधरा, नगला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.