नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारतीय ग्राहकों के बीच 4.5 से 5 मीटर वाली बड़ी एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio / N) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 15,576 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 58.29 पर्सेंट तक बढ़ गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 9,840 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा XUV7XO बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XUV7XO रही। महिंद्रा XUV7XO ने अगस्त, 2026 में 72.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,541 यूनिट एसयूवी की बिक्री...