रांची, फरवरी 22 -- खूंटी, संवाददाता। नगर क्षेत्र के कटहल टोली, वार्ड संख्या 13 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। आयोजन जीतू पांडे की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देता है। मौके पर कलिंदर राम, राजेश ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.