लोगों ने सीखी योग की क्रियाएं
गंगापार, जून 1 -- क्षेत्र के बघेड़ा स्थित बीएमजी डिग्री कॉलेज में सोमवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योगाचार्य बागीश द्विवेदी ने सूर्य नमस्कार, हलासन, मत्स्यासन, मंडूकासन, शीर्षासन, अनुलोम-विलोम एवं शवासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार पाठक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.