बागेश्वर, जनवरी 9 -- ऐठाण नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोग शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी समस्याओं का ज्ञापन ईई को सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि ऐठाण नहर में पानी नहीं चलने से उनकी गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नहर कई जगह से टूटी हुई है। उसमें कई जगह मरम्मत कार्य की जरूरत है। विभाग ने यदि समय पर नहर की मरम्मत नहीं की तो किसान आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर दीपक ऐठानी, दिनेश सिंह, रोहित ऐठानी, हरीश ऐठानी, सुंदर ऐठानी और जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.