हजारीबाग, अप्रैल 14 -- दारू प्रतिनिधि। दारू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड के सुल्तानी, बक्सीडीह, हरली, जिनगा, गाड़िसाडम, दारू, इरगा, झुमरा,पुनाई, मेढकुरी समेत कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित लोगों ने संविधान रक्षा और उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। सुल्तानी में बाबा साहेब के जीवनी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर बालदेव राम, दशरथ राम, लखन राम, करण कुमार, राकेश कुमार, जीतन राम सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती झुमरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरु में डॉ भीमराव आंबेड़कर की जयंत...