लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी, मांगी मन्नतें
पीलीभीत, मई 26 -- बीसलपुर/जहानाबाद। जिले में उत्साह और उल्लास के साथ गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने देवहा व नदी में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मइया के तट पर पूजन किया। जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। देवहा पर मेले का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर भी शर्बत वितरण किया गया। जेठ माह गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने देवहा व नदियों में आस्था की डुबकी लगायी। गंगा मइया की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। जगह जगह समाजसेवियों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवहा पर स्नान करने वालों की भीड़ जुटी रही। कड़ाके की धूप में भी श्रद्धालुओं का आबागमन जारी रहा। इधर, जहानाबाद में चक्रतीर्थ पर लगने वाला मेला जेठ माह की दसवीं को संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.