नोएडा, जून 2 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को 55 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया। वह पटरी पर उतर गया, लेकिन लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से गोरखपुर निवासी चंद्रभूषण अपने परिवार के साथ सेक्टर-18 में रहते हैं। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पहुंचे और दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन की पटरी पर उतर गए। पटरियों पर व्यक्ति को देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के म...