लोगों ने प्रगणना से किया इनकार,मान मनौव्वल में लगे अधिकारी
कन्नौज, मई 28 -- गुरसहायगंज। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना के प्रथम चरण में नगर की गुरसहायगंज की रेलवे कॉलोनी में गुरुवार को प्रगणना कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा सहयोग न किए जाने के कारण कार्य प्रभावित हो गया। उन्होंने प्रगणना कराने से इंकार कर दिया। कहा कि रेलवे कॉलोनी की जनगणना रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी। प्रगणक ने सुपरवाइजर के माध्यम से चार्ज अधिकारी अनिल कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद चार्ज अधिकारी द्वारा स्टेशन मास्टर एवं रेलवे विभाग के अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निवासियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी प्रगणना कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। मामले का संज्ञान जिला जनगणना अधिकारी एडीएम ने लिया। वह गुरुवार को गुरसहायगंज रेलवे कॉलोनी पहुंचे। वहां मौजूद निवासियों को भारत की जनगणना की संवैधानिक ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.