बरेली, मार्च 12 -- फरीदपुर/भुता। भुता थाना क्षेत्र के गांव रावल कला में पत्नी की हत्या कर शव गांव में ही श्मशान भूमि पर फेंककर भागने वाले हत्या आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।  सोमवार रात रावल कला गांव के भीमसेन ने अपनी दूसरी पत्नी भगवान देई उर्फ मंजू की अवैध संबंध के शक में नशे की हालत में डंडे व लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव पीठ पर लादकर श्मशान भूमि पर ले गया। वहां ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो शव फेंककर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में भीमसेन ने बताया कि वह राजस्थान में मजदूरी करता था। होली पर घर आया था। आसपास के लोगों से पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंधों की जानकारी होने पर शराब के...