सोनभद्र, फरवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को अनपरा मोड़ के निकट एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हुआ। पकड़े जाने के बाद भीड़ ने उसे मारने पीटने की कोशिश की लेकिन कुछ समझदार लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे कर उससे मारपीट करने से रोका। आरोपी का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...