बदायूं, सितम्बर 28 -- भाद्रपद के दूसरे दिन भी पितरों के तर्पण किया। कछला के भागीरथ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य हरिओम शास्त्री, रामकिशन शर्मा, विजय पंडा समेत अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण कराया। रिमझिम बारिश के बीच सुबह से शाम तक गंगा घाट पर तर्पण का सिलसिला चलता रहा। बदायूं के अलावा कासगंज, एटा, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना लेकर कछला पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया। वहीं कई लोगों ने स्वयं गंगा स्नान कर कुशा को पूर्वजों का प्रतीक मानते हुए तर्पण किया。 यह भी पढ़ें- 28 सितंबर को द्वितीया श्राद्ध कब करें?...