गाजीपुर, मार्च 22 -- जखनिया। विश्व जल दिवस पर ग्राम बारोडीह स्थित अमृत सरोवर के पास जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक अध्यापक संदीप पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने जल बचाने का संकल्प लिया। संदीप पाण्डेय ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल का सदुपयोग और पौधारोपण को आवश्यक बताते हुए सभी से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अमृत सरोवर के किनारे पौधारोपण किया गया, जिसमें शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिलकर भाग लिया। कार्यक्रम में जल स्रोतों की स्वच्छता, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों ...