बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में हर क्षेत्रों में छुट्टी के अंतिम दिन लोगों ने जमकर होली खेली। स्कूल से लेकर सरकारी दफ्तर व अन्य जगहों पर होली का खुमार लोगों पर छाया रहा। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों ने हर गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाया। हर किसी का कहना था कि होली खुशियों का त्योहार है, इसमें कोई राग द्वैष नहीं होना चाहिए। सोमवार को यद्यपि सरकारी स्कूल तो जरूर बंद थे, लेकिन निजी स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं के बाद बच्चों ने जमकर होली खेली। कुछ सरकारी स्कूलों में भी होली का जमकर उत्सव मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ अबीर गुलाल संग होली खेलकर त्योहार की खुशियों को बांटा। इसी तरह विभिन्न सरकारी दफ्तरों व अन्य जगहों पर भी होली की धूम मची रही। सीमा पर एसएसबी जवानों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.