मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने उत्तरी मंडल और ज्योति मंडल में ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार को मंडलों में सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तरी मंडल में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अभियान के तहत घर-घर संपर्क करें। जो वरिष्ठ लोग हैं उनको साथ लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। ये अभियान पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सफल बनाएं। बैठक में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को स्वागत भी किया गया। बैठक में मदन मोहन पांडे, उदय चौहान, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया, नंदीश वशिष्ट, लालू मिश्रा, अशनीश अग्निहोत्री, पहुंची लाल, हरिओम गोस्वामी, अनूप गुप्ता, अभिमन्यु चौहान आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.