दरभंगा, अप्रैल 3 -- दरभंगा। आगामी छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। मुख्य वक्ता ढाका के पूर्व विधायक डॉ. पवन जयसवाल एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सजल झा थीं। डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए आम जनमानस तक पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों को पहुंचाएं। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सह राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती झा ने बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर विशेष बल देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करें।जिला अध्यक्ष प्रो. मन्ना ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.