नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- किसी को एचआईवी एड्स जैसी बीमारी हो जाती है, आम तौर पर इंसान इसे किसी दूसरे व्यक्ति तक न पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन ब्रिटेन में इसका उल्टा हुआ है। एक 43 वर्षीय व्यक्ति को 7 लोगों को जानबूझकर एड्स की बीमारी देने के आरोप में दोषी करार दिया गया है। ब्रिटेन की न्यू कॉस्टल क्राउन कोर्ट की अदालत ने आरोपी एडम हिल को 2016 से लेकर 2023 के बीच में 7 लोगों को बीमारी देने का दोषी पाया। इनमें से चार के साथ उसने बलात्कार किया था। अदालत की कार्यवाही के दौरान जज को बताया गया कि एडम जानबूझकर अपनी दवाइयों को नहीं खाता था। इसकी वजह से दूसरे लोगों को एड्स होने का खतरा बढ़ जाता था। अभियोजकों के मुताबिक, एडम ने कमजोर युवा पुरुषों को अपना निशाना बनाया। इसमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे। उसने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसकी वजह से उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.