पटना, नवम्बर 24 -- बिहार के लोगों को घर से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोर लेन सड़क मिलेगी। अगले दो साल में राज्य के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचने की योजना को साकार करने के लिए पथ निर्माण विभाग इस लक्ष्य के साथ काम करेगा। सोमवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने विभाग का पदभार ग्रहण करने के साथ यह प्रतिबद्धता दोहराई। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य के समग्र विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि अगले पांच साल में एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। साथ ही प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से घोषित परियोजनाओं पर प्राथमिकता से काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.