गोड्डा, अप्रैल 29 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हनवारा बाजार क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर यात्री शेड और व्यवस्थित ऑटो स्टैंड के अभाव में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। स्थिति यह है कि बस, टेंपू या अन्य वाहनों का इंतजार कर रहे लोग इमली के पेड़ की छांव में खड़े होकर मौसम की मार झेलते हैं।हनवारा एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ-साथ अंतर्राज्यीय आवागमन का अहम पड़ाव भी है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह भी पढ़ें- जिले के महेशखूंट में तीन करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड है बेकार बावजूद इसके यहां यात्रियों के लिए कोई स्थायी शेड या सुरक्षित प्रतीक्षालय उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.