रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। जिसमें मंगलवार को द्वितीय दिवस में स्वयं सेवियों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष यशपाल घई और प्रधानाचार्य नीरज कुमार मौजूद रहे। वहीं तृतीय दिवस पर बुधवार को स्वयं सेवियों ने पढ़ेगा, इंडिया तभी तो बढ़ेगा, इंडिया विषय पर बंगाली कॉलोनी, इंद्रा कालोनी में जागरूकता रैली निकाली। साथ ही लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। तृतीय दिवस पर वन स्टॉप सेंटर से चंचल बाला, मास्टर ट्रैनर अर्पण बाला मौजूद रही। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चंद्र भट्ट, ज्योति रानी, ग्रुप लीडर भैया यजुराज की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.