गाजीपुर, मार्च 9 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली इलाके के चक पहाड़ उर्फ महरुपुर गांव में खाली भूमि पर अनुसूचित बस्ती के लोगों ने दो दिन पूर्व डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रख दी। जिसका एक वर्ग के लोगों ने जमकर विरोध किया। घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह पुलिसकर्मी पहुंचे। वहीं बवाल की आशंका बढ़ते ही पांच थानों की फोर्स और डेढ़ सेक्शन पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। वही अनुसूचित बस्ती की महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए महिला फोर्स भी तैनात की गई थी। उनका कहना था कि हम लोगो के साथ हमेशा भेदभाव तथा उत्पीड़न होता रहता है, शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। बता दें कि बीते दो दिन पूर्व ही अनुसूचित जाति के लोगों ने डा. भीम राव आम्बेडकर की मूर्ति लाकर खाली पड़ी जमीन पर लगा दी। जिसके बाद एक वर्ग के लोगों ने विरोध शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.