नई दिल्ली, अगस्त 8 -- महिंद्रा ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 16,009 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 13,747 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे पर XUV 3XO का जलवा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार रही। थार ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,558 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महि...