हाथरस, अप्रैल 17 -- जल निगम (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण पेयजल योजना का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने नामित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों तथा अनारंभ परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.