बलिया, मई 31 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आमतौर पर जिले के सुरहा ताल और अन्य स्थानों पर साइबेरियन पक्षी ठंड शुरू होने के साथ यहां आते हैं और गर्मी की शुरूआत होते ही वापस अपने देश लौट जाते हैं। हालांकि इस समय बैरिया क्षेत्र में गंगा नदी का महुली घाट आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां प्रवासी पक्षियों का कलरव लोगों को लूभा रहा है। इनके साइबेरियन होने की उम्मीद जताई जा रही है। गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते बड़ी संख्या में इन पक्षियों का जमावड़ा लोगों को अपनी ओर खींच रहा है。

प्रवासी पक्षियों का आगमन आम तौर पर हर साल ठंड की शुरुआत अक्टूबर-नवम्बर में साइबेरिया, मंगोलिया और मध्य एशिया से हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी गंगा के मैदानी इलाकों में पहुंचते हैं। महुली गंगा घाट का शांत वातावरण, साफ पानी और आसपास के खेत इन्हें खूब रास आ रहे हैं।...