गौरीगंज, फरवरी 27 -- अमेठी। होली पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से बाजार सज गए हैं। बैडमिंटन और जलेबी माडल की चिप्स और कचरी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। अमेठी शहर में कुछ दुकानों पर आलू चावल तथा 3-डी चिप्स पापड़ तथा व्रत में खाने वाला साबूदाना पापड़, चावल पापड़, मूंग पापड़ की बिक्री हो रही है। गांधी चौक, अंबेडकर चौराहा, सगरा तिराहा पर बैडमिंटन चिड़िया, मछली त्रिभुज, सिक्का तथा जलेबी आकृति की चिप्स दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। गौरीगंज बाजार में भी बैडमिंटन तथा जलेबी आकृति की चिप्स की बिक्री जोरों पर हो रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की रंगीन कचरी भी बाजार में उतारी गई है। साबूदाना पापड़ तथा आलू पापड़ भी लोकप्रिय हो रहा है। साबूदाना पापड़ सबसे महंगे रेट पर बिक रहा है। होली पर्व के चलते लोग चिप्स पापड़ की खरीदारी कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.