गोड्डा, जनवरी 10 -- महागामा। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला परिवहन के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज पाल एवं जिला परिवहन के कर्मचारी मिट्ठू मिश्रा ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर शपथ दिलाई।साथ ही यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, ओवर स्पीड से बचना, नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.