पटना, अगस्त 26 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में घूम कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस खुद वोट चोरी करती रही है। वहीं, राजद के शासन में बिहार में कमजोर वर्ग को वोट नहीं देने दिया जाता था। आज वही लोग वोट चोरी का तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। श्री प्रधान मंगलवार को ज्ञान भवन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव के संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारी डीएनए पर आपत्ति टिप्पणी कर बिहारियों का अपमान किया था। आज उन्हें ही महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस बात को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.