गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीसीएल कबरीबाद माइंस स्थित क्रशर के पास स्थानीय ग्रामीणों एवं सीसीएल सुरक्षाकर्मीयों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक दिलीप दास की मौत मामले में भड़काकर लोगों को उकसा कर पुलिस-प्रशासन पर पथराव एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के विरूद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है। एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो एवं नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को मुफस्सिल एवं नगर पुलिस ने छापामारी कर मामले के एक आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- छात्रा की शव बरामदगी मामले में अनुसंधान तेज सौरभ के रूप में पुलिस ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इस मामले में अब तक...