जहानाबाद, अप्रैल 4 -- हुलासगंज में स्वास्थ्य, पोषण व परिवार नियोजन पर बैठक आयोजित हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज प्रखंड स्थित जीविका कार्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य, पोषण एवं परिवार नियोजन विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी विशाल कुमार ने की। इस दौरान "छोटा परिवार, सुखी परिवार" अभियान के तहत परिवार नियोजन से जुड़ी तकनीकी जानकारियों को विस्तार से समझाया गया। उपस्थित सदस्यों को जागरूक करते हुए परिवार नियोजन के महत्व, इसके लाभ तथा सही तरीके से अपनाने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। बैठक में भाग लेते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ-साथ परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गयी।...