आजमगढ़, जून 5 -- अतरौलिया। पकड़डीहा गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से बूथ सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संग्राम यादव ने कहा कि देश में पूंजीवाद हावी हो रहा है। सरकार गरीबों को लूट रही है। आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। सरकारी नौकरियां खत्म करके सरकार लोगों को बेरोजगार बनाती जा रही है। भाजपा को समर्थन देने वाले क्षेत्रीय दलों सुभासपा, निषाद पार्टी के नेताओं पर उन्होंने कहा कि आज एक जाति के नेता अपने आप को मंत्री बनने के लिए अपने समाज के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अतरौलिया में जो भी विकास कार्य हुआ है, वह सपा की देन है। अध्यक्षता दयाराम राजभर ने की। इस मौके पर हरिराम यादव बागी, विजय वर्मा, लक्ष्मीराम वर्मा, जगदीश यादव, अशोक वर्मा सभाजीत यादव, तहसीलदार यादव, एडवोकेट म...