सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। मौसम के मिजाज में बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। सुबह और शाम में ठंडक हो रही है। जबकि दिन में धूप होने से पसीना भी निकल रहा है। मौसम का ये उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। वह बुखार और खांसी से परेशान हैं। बच्चों को भी जकड़न की समस्या है। सांस और दमा से पीड़ित मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ी हैं। साथ ही एलर्जी, खांसी, जुकाम और सांस की समस्या वाले रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी लगभग 1700 के करीब पहुंच गई। जिसमें बुखार-खांसी से 500 के मरीज आ रहे हैं। वहीं नाक, कान और गला रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या भी 500 के आसपास पहुंच गई है। इसके अलावा लगभग 300 मरीज त्वचा संबंधी परेशानियां लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज ने त्वचा पर भी अपना असर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.