फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गांव बुखारपुर सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। प्रशासन ने समाज से इस कुप्रथा को मिलकर समाप्त करने की अपील की। गांव बुखारपुर और आसपास के इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही होने देंगे। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। ऐसा कराने या सहयोग देने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.