लोगों को बांटी महालक्ष्मी किट
चम्पावत, अक्टूबर 5 -- चम्पावत। आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला बापरु में आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट बांटी। इस दौरान गोद भराई की रस्म हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और बाल विकास सेवाओं को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की तारीफ की। यहां दर्जा धारी सुभाष बगौली, अधिकारी, बाल विकास विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.