लोगों को बताया जनगणना का महत्व
फतेहपुर, मई 13 -- खागा। शासन की मंशा के अनुरूप आगामी जनगणना को डिजिटल और त्रुटिहीन बनाने के लिए नगर पंचायत में स्व गणना अभियान तेजी पकड़ रहा है। बुधवार को नगर पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईओ देवहूती पाण्डेय ने बताया कि जनगणना के कार्य को सुगम बनाने के लिए नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन फीड कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ही 15 नगरवासियों ने पोर्टल पर अपनी स्व गणना की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर यह अभियान 7 मई से शुरू हुआ है जो 21 मई 2026 तक निरंतर चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्व गणना से न केवल 2027 की जनगणना का कार्य आसान होगा बल्कि यह डेटा भविष्य में सरकारी योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.