गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पारंपरिक माध्यमों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं, जो न केवल योजनाओं की जानकारी देते हैं बल्कि नागरिकों को नीति निर्माण और संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है माईजीओवी, जो नागरिकों को सरकार के साथ जोड़कर गुड गवर्नेंस में भागीदारी सुनिश्चित करता है। यहां लोग चर्चाओं, सर्वे, पोल, क्विज और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। माईजीओवी की मजबूत सोशल मीडिया मौजूदगी भी है। यह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व भारतीय प्लेटफॉर्म जैसे कू, शेयरचैट, चिंगारी, रोपोसो पर सक्रिय है। माई भारत युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में योगदान का अवसर देता है, जबकि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प...