गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढवा नगर परिषद का वार्ड नंबर 13 ग्रामीण इलाका से सटा हुआ है। दर्जनों नए-नए मोहल्ले बसे हैं। सहिजना से विख्यात इस मोहल्ले की बड़ी आबादी है। इस वार्ड में ही कई हाई प्रोफाइल लोगों का भी घर है। उसके बाद भी बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया। जलापूर्ति की सुविधा कई मोहल्ला में आज तक नहीं हुआ है। आज भी वहां के लोग घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें टूटी सड़क के रास्ते से होकर गुजारना पड़ता है। वार्ड में सिवरेज सिस्टम भी लचर है। जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां जर्जर हैं। कुछ इलाकों में नालियों का भी निर्माण नहीं हुआ है। नतीजतन वार्ड के लोगों को परेशानियों का सामना करना पडता है। सड़क पर बहते गंदे पानी से होकर लोगों को आवाजाही करना पडता है। वार्ड से होकर गुजर रहा दानरो नदी काफी प्रदूषित है। दानरो नदी के गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.