पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- गंगोलीहाट। तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से तहसील परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने बच्चों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सिविल जज मोहन ने लोगों से अपने आसपास के पेड़ पौधों का ध्यान रखने को कहा। बैठक में सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश पुरी, वरिष्ठ अधिवक्तागण जेएस मेहरा, राजेन्द्र सिंह डोबाल, जेएस देउपा, मनोज रावल, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, आदेशिका वाहक प्रद्युमन सिंह टोलिया, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित 30 लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.